मां ने मोबाइल के इस्तेमाल पर लगाई डांट तो 15 साल के लड़के ने कर ली आत्महत्या

15-year-old boy commits suicide due to mother angry on mobile use
मां ने मोबाइल के इस्तेमाल पर लगाई डांट तो 15 साल के लड़के ने कर ली आत्महत्या
मां ने मोबाइल के इस्तेमाल पर लगाई डांट तो 15 साल के लड़के ने कर ली आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मोबाइल और सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल पर मां की डांट से नाराज एक 15 वर्षीय किशोर ने इमारत की 14वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना मुंबई के कांदिवली इलाके की है। आत्महत्या से पहले लड़के ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इसके लिए सबसे माफी भी मांगी है। 

लड़का अपनी बड़ी बहन और माता-पिता के साथ रहता था। इसी इमारत में उसके दादा-दादी भी रहते है। लड़के के माता-पिता पर्यटन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते थे। लड़का ज्यादातर वक्त अपनी बहन और दादा-दादी के साथ बिताता था। लड़का सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था। सोमवार रात डेढ़ बजे वह अपनी किसी दोस्त से बात कर रहा था। 

उसकी मां ने इस पर फटकार लगाते हुए उसे सो जाने को कहा। सुबह पांच बजे के करीब सामने की इमारत में रहने वाली एक महिला ने लड़के को छत पर देखा तो फोन कर सुरक्षा रक्षक को इसकी जानकारी दी। लेकिन जब तक सुरक्षा रक्षक वहां पहुंचता लड़के ने नीचे छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

आत्महत्या से पहले लड़के ने सोशल मीडिया पर अपने दो दोस्तों की फोटो डाली और उन्हें सबसे अच्छा दोस्त बताया। इसके बाद उसने लिखा कि अगर मैने किसी के साथ बुरा व्यवहार किया हो तो मुझे माफ करें। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच के लिए लड़के का लैपटॉप और मोबाइल ले लिया गया है। 

पुलिस लड़के का सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाल रही है। लड़का पढ़ाई में अच्छा था और हाल ही में अच्छे नंबरों से नवीं का इम्तिहान पास किया था। उसने आत्महत्या क्यों की यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है। माना जा रहा है कि मोबाइल इस्तेमाल पर मां की फटकार से नाराज होकर ही उसने आत्महत्या की है। 

Created On :   16 May 2018 1:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story