तमिलनाडु: कोयम्बटूर और कांचीपुरम के कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव
By - IANS News |16 July 2020 5:46 AM GMT
तमिलनाडु: कोयम्बटूर और कांचीपुरम के कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव
हाईलाइट
- तमिलनाडु में 2 जिला कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के कोयम्बटूर और कांचीपुरम के जिला कलेक्टर कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोयम्बटूर के कलेक्टर के. राजमणि और कांचीपुरम के कलेक्टर पी. पोन्नियाह को बुधवार को स्वैब सैंपल टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, अभी उनकी हालत स्थिर है। तमिलनाडु में यह पहली बार है, जब जिला कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में इससे पहले तीन मंत्री और कई अन्य विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।
Created On :   16 July 2020 11:00 AM GMT
Tags
Next Story