20 वर्ष सेवा, 50 वर्ष आयु के दायरे में निगम के अधिकारी भी परफॉर्मेंस ख़राब होने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति, कलेक्टर ने बैठक ली!

20 वर्ष सेवा, 50 वर्ष आयु के दायरे में निगम के अधिकारी भी परफॉर्मेंस ख़राब होने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति, कलेक्टर ने बैठक ली!
अनिवार्य सेवानिवृत्ति 20 वर्ष सेवा, 50 वर्ष आयु के दायरे में निगम के अधिकारी भी परफॉर्मेंस ख़राब होने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति, कलेक्टर ने बैठक ली!

डिजिटल डेस्क | रतलाम रतलाम नगर निगम के कार्यों की समीक्षा कलेक्टर श्री कुमार पुरषोत्तम द्वारा गुरुवार को की गई। कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के कार्य परफॉर्मेंस को परखा जाएगा।

निगमायुक्त से पूछने पर बताया कि तृतीय तथा चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की सूची बनाई गई है लेकिन कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 20 वर्ष सेवा एवं 50 वर्ष आयु के दायरे में नगर निगम के प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी अधिकारियों को भी लाया जाकर सूचीबद्ध किया जाए।

जिन अधिकारियों का परफॉर्मेंस खराब पाया जाएगा उनको 20 वर्ष सेवा या 50 वर्ष आयु के दायरे में लाया जाकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

Created On :   3 Dec 2021 10:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story