सड़क हादसा : गड्ढे में फंसकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

24 people injured in a road accident in which bus got overturned after being uncontrolled
सड़क हादसा : गड्ढे में फंसकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल
सड़क हादसा : गड्ढे में फंसकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

डिजिटल डेस्क, मंडला। जबलपुर से निवास होकर मंडला आ रही बस अचानक सड़क के एक गढ्ढे में फंसकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं, जिसमें एक की हालात गंभीर है। एम्बुलेंस 108 से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया। पुलिस ने घायलों ने बयान दर्ज किए है। चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक जबलपुर से निवास होकर मंडला आ रही बस एमपी 20पीए 0773 दोपहर करीब 12.30 बजे तिंदनी में अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक ने संभालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। अचानक हुए इस हादसे से घबराए यात्रियों में चीख पुकार होने लगी। घटना की सूचना एम्बुलेंस 108 को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।

इस हादसे में करीब 24 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें एक यात्री की हालात गंभीर है। मंडला, महाराजपुर और एक जीप से यात्रियों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान लिए है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।

यह हुए घायल
इस हादसे में दो दर्जन यात्रियों को चोट आई हैं। जिसमें देवेन्द्र कुमार निवासी कांदाटोला, नीलूप्रसाद निवासी खुकसर, विशाल निवासी कुड़ोपानी, दिलीप निवासी कांदाटोला, रमेश नरते निवासी कोसमडोगरी, चिट्टूलाल निवासी बबलिया, शंकरलाल निवासी मेहदवानी, ज्योति निवासी मेहदवानी, चंद्रसिंह निवासी बकौरी, छोटीबाई निवासी निवास, तुलसीराम निवासी निवास, संतकुमार निवासी भटगांव, रतनासिंह निवासी लोहारी, महेन्द्र निवासी डोभी, जानकी निवासी बसतरा, विसरतीबाई निवासी बस्तरा, पूनम यादव निवासी उमरिया, अनुसुईया बाई निवासी महगांव बबलिया, मोहित यादव निवासी निवास, सतीश धुर्वे निवासी निवास समेत अन्य घायल शामिल है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाने में 108 सीएल दीपक दुबे, पायलेट महेन्द्र रजक, संदीप श्रीवास्तव, इएमटी कालीचरण एवं अरविन्द्र अहिरवार में मदद की है।

Created On :   11 July 2018 11:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story