मंडला: 34 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मंडला: 34 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

डिजिटल डेस्क, मंडला। मंडला कोविड-19 के नियंत्रण में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला पूर्ण रूप से कार्य कर रहा है। इसी तारतम्य में जिले में मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। 12 से 13 सितम्बर की शाम 4 बजे तक जिले में 34 कोरोना मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में विकासखण्ड निवास का 24 वर्षीय पुरूष, कटरा बम्हनी मंडला से 30 वर्षीय महिला, कटरा बम्हनी मंडला 15 वर्षीय बालिका, कटरा बम्हनी मंडला 12 वर्षीय बालक, कटरा बम्हनी मंडला 18 वर्षीय पुरूष, मोहगांव से 23 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक घुघरी से 28 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक घुघरी 24 वर्षीय पुरूष, रमपुरा देवदरा मंडला से 23 वर्षीय महिला, ब्लॉक बम्हनी मंडला बिझिंया से 11 वर्षीय बालक, ब्लॉक मोहगांव के ग्राम मुनू से 60 वर्षीय महिला, मोहगांव के ग्राम चाबी से 26 वर्षीय महिला, ब्लॉक बम्हनी हीरो एजेन्सी मंडला से 29 वर्षीय पुरूष, मोहगांव के ग्राम पातादेई से 35 वर्षीय पुरूष, डॉ0 अम्बेडकर वार्ड मंडला से 50 वर्षीय महिला, ब्लॉक बम्हनी खिरका मोहल्ला से 26 वर्षीय पुरूष, नैनपुर के ग्राम सालीवाड़ा से 34 वर्षीय महिला, सालीवाड़ा नैनपुर 62 वर्षीय महिला, मोहगांव से 09 वर्षीय बालिका, मोहगांव 09 वर्षीय बालक, मोहगांव से 40 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक घुघरी से 15 वर्षीय बालिका, ब्लॉक बम्हनी संजय नगर 30 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक घुघरी 17 वर्षीय बालिका, दादा धनीराम वार्ड मंडला से 10 वर्षीय बालक, पुलिस लाइन मंडला 25 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक बम्हनी बिनैका मंडला 34 वर्षीय पुरूष, तिलक वार्ड मंडला 52 वर्षीय महिला, जिला जेल मंडला 23 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक बिछिया करियागांव 19 वर्षीय महिला, ज्वाला जी वार्ड महाराजपुर मंडला 60 वर्षीय पुरूष, तिलक वार्ड मंडला 20 वर्षीय महिला, ब्लॉक बिछिया ग्राम मधपुरी 20 वर्षीय पुरूष, ब्लॉक घुघरी मंडला रोड 35 वर्षीय महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार सभी को मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा अनावश्यक बाहर नहीं निकलने के बारे में बताया गया।

Created On :   14 Sep 2020 11:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story