ओंकारेश्वर में 4 छात्राओं की नहर में डूबने से मौत

4 girl students died due to drowning in canal in Omkareshwar
ओंकारेश्वर में 4 छात्राओं की नहर में डूबने से मौत
मध्य प्रदेश ओंकारेश्वर में 4 छात्राओं की नहर में डूबने से मौत

डिजिटल डेस्क, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नहर में नहाने गई चार छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं और अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र के कोठी में एक आश्रम है जिसमें रहकर बालिका अध्यययन का कार्य करती है।

इन्हीं में से 11 छात्राएं बुधवार की सुबह ओंकारेश्वर बांध की नहर में नहाने गई थी। इसी दौरान दो छात्राएं गहरे पानी में चली गई, उन्हें बचाने के लिए दो छात्राएं आगे आई और वह भी पानी में डूब गई। चारों की मौत हेा गई है।

ओंकारेश्वर थाने से दी गई जानकारी मंे बताया गया है कि चारों छात्राओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे का शिकार बनी छात्राओं की आयु 11 से 12 वर्ष के बीच है। ये बड़वानी और खरगोन की रहने वाली हैं।

आईएएनएस

Created On :   20 April 2022 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story