डीजे बजाने के विवाद में 4 लोगों ने युवक पर चाकू से किया हमला

4 people attacked the youth with a knife in a dispute over playing DJ
डीजे बजाने के विवाद में 4 लोगों ने युवक पर चाकू से किया हमला
वारदात डीजे बजाने के विवाद में 4 लोगों ने युवक पर चाकू से किया हमला

डिजिटल डेस्क, कन्हान। पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले पांधन रोड पर ओम बुक डेपो के पास पुराने डीजे बजाने के विवाद में चार आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से वार गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 8.45 से 9.15 बजे के बीच वार्ड नंबर-1 गोंडेगांव निवासी रितिक नेपाल गजभिये (23) ने अपना मालवाहक क्रमांक एमएच-40, बीएल-8591 पांधन रोड स्थित ओम बुक डेपो के पास खड़ा किया था। इस बीच आरोपी गज्जू तथा उसके साथ तीन अन्य दाेस्त दोपहिया से वहां पहुंचे। डीजे बजाने के पुराने मामले को लेकर गाली-गलौज व विवाद करते हुए चाकू से रितिक पर हमला कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही कन्हान पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल रितिक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्हान रवाना किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसे नागपुर के शासकीय अस्पताल रवाना किया। फरियादी रितिक गजभिये की शिकायत पर कन्हान पुलिस स्टेशन में आरोपी गज्जू व अन्य तीन  ऐसे कुल चार आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 307, 294, 34, 4, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी मुख्तार बागवान व कन्हान के पुलिस निरीक्षक विलास काले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक सतीश मेश्राम कर रहे हैं।

Created On :   13 March 2022 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story