- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- जादू टोने के शक में 4 लोगों को...
जादू टोने के शक में 4 लोगों को जिन्दा जलाया - दो की हालत गंभीर, हिरासत में 40
By - Tejinder Singh |26 July 2020 3:37 AM GMT
जादू टोने के शक में 4 लोगों को जिन्दा जलाया - दो की हालत गंभीर, हिरासत में 40
डिजिटल डेस्क, भंडारा। तुमसर तहसील के राजपुर गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार की रात ग्रामीणों ने जादू टोने के विवाद में 4 लोगो को नग्न कर पेट्रोल डाला और ज़िंदा जलाने की कोशिश की। वारदात की जब पुलिस को सूचना मिली, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। चार पीड़ितों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोबरवाही पुलिस ने अब तक 40 लोगो को हिरासत में लिया है। इसके अलावा जिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यदि पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो मामला और गंभीर हो सकता था।
Created On :   26 July 2020 8:59 AM GMT
Next Story