हर विकासखंड से 50 छात्राओं का होगा चयन, 1 अक्टूबर से शुरू होगी क्लासेस

50 girl students will be selected from every block, classes will start from October 1
हर विकासखंड से 50 छात्राओं का होगा चयन, 1 अक्टूबर से शुरू होगी क्लासेस
बारहवीं की छात्राओं को मिलेगी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की ट्रेनिंग हर विकासखंड से 50 छात्राओं का होगा चयन, 1 अक्टूबर से शुरू होगी क्लासेस

डिजिटल डेस्क  मंडला। शिक्षा विभाग बारहवीं में अध्ययनरत जीव विज्ञान विषय की छात्राओं को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए टें्रड करेगा। इसके लिए बालिकाओं को एक्जाम में शामिल कराकर चयन किया जाएगा। बालिकाओं को 1 अक्टूबर से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग  द्वारा नियमित पढ़ाई के साथ बालक बालिकाओं की प्रतिभा को निखारते हुये उन्हें रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। हाल ही में बालक बालिकाओं को पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के ट्रेनिंग के बाद अब कक्षा बारहवीं मेंं जीव विज्ञान विषय की छात्राओं को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए ट्रेंड किया जा रहा है। इसके चयन के लिए बालिकाओं की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नो को पूछा जाएगा।  इसमें चयन के बाद हर विकाखंड मु़ख्यालय में 50 बालिकाओं के बैच को ट्रेंड किया जाएगा। टे्रंड बालिकाएं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर योग्य हो जाएगी और परीक्षाओं में शामिल हो सकेगी।
यह रहेगी योग्यता-
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की ट्रेनिंग के लिए के लिए बालिका की आयु 17 वर्ष होनी चाहिये। शासकीय स्कूल में बारहवी जीव विज्ञान विषय में अध्ययनरत होनी चाहिये। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद मैदानी होने के कारण दिव्यांग बालिकाएं प्रशिक्षण के लिए पात्र नहीं होंगी। कक्षा 10 वीं में न्यूनतम अंक 50 होने चाहिये। एएनएम के लिए निर्धारित योग्यता माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण है।
प्राचार्यो, डीईओ को दिये निर्देश-
लोक शिक्षण संचालनायलय के जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यो के लिए निर्देश जारी किये है। जिसमेें प्राचार्यो से कहा गया है कि बालिकाओं को प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करें। बालिकाओं को आवेदन उपलब्ध कराये। प्राप्त आवेदन का परीक्षण के बाद 2 सिंतबर तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजे जाए। डीईओ को निर्देशित किया गया है कि टे्रंड हेल्थकेयर की कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत छात्राओं को प्रशिक्षण में शामिल कराया जाए। प्रशिक्षण के लिए शालाओं का चयन किया जाए। डीईओं को प्रशिक्षण की निगरानी के भी निर्देश है।
इनका कहना है
लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा कक्षा 12वीं की जीवन विज्ञान विषय की बालिकाओं के लिए एएनएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें परीक्षा देनी होगी। हर विकासखंड में 50 बालिकाओं को टें्रड किया जाएगा।
मुकेश पांडे एपीसी, रमसा, डीइओं आफिस
 

Created On :   18 Aug 2021 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story