- Home
- /
- पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में...
पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 7 लोगों की मौत
By - IANS News |22 Feb 2022 9:28 AM GMT
हिमाचल प्रदेश पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 7 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर प्रवासी श्रमिक हैं। ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा ने मीडिया को बताया कि घटना बथू औद्योगिक क्षेत्र की है। घायलों को ऊना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दमकल विभाग, पुलिस कर्मी और बचाव कर्मी मौजूद हैं। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
(आईएएनएस)
Created On :   22 Feb 2022 9:01 AM GMT
Next Story