जिले में 712 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड गत वर्ष की तुलना में 423 मि.मी. वर्षा कम हुई है इस वर्ष!

712 mm in the district The average rainfall was 423 mm as compared to the previous years record. Its raining less this year!
जिले में 712 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड गत वर्ष की तुलना में 423 मि.मी. वर्षा कम हुई है इस वर्ष!
औसत वर्षा रिकार्ड जिले में 712 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड गत वर्ष की तुलना में 423 मि.मी. वर्षा कम हुई है इस वर्ष!

डिजिटल डेस्क | बालाघाट 01 जून 2021 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 06 सितम्बर 2021 तक बालाघाट जिले में 712 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 1135 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। इस प्रकार जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 423 मिमी वर्षा कम हुई है। 06 सितम्बर 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 08 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह सितम्बर में सामान्य रूप से 233 मि.मी. वर्षा होना चाहिए और 06 सितम्बर तक जिले में 1261 मि.मी. वर्षा होना चाहिए। चालू वर्षा ऋतु में सबसे अधिक 882 मि.मी. वर्षा बालाघाट तहसील में और सबसे कम 308 मि.मी. वर्षा खैरलांजी तहसील में रिकार्ड की गई है।

कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 सितम्बर 2021 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 03 मि.मी., वारासिवनी में 00 मि.मी., बैहर में 10 मि.मी., लांजी तहसील में 03 मि.मी., कटंगी तहसील में 00 मि.मी., किरनापुर तहसील में 06 मि.मी., खैरलांजी में 00 मि.मी., लालबर्रा में 00 मि.मी., बिरसा तहसील में 47 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 00 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 16 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 08 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 06 सितम्बर 2021 तक बालाघाट तहसील में 882 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 856 मि.मी., बैहर तहसील में 767 मि.मी., लांजी तहसील में 484 मि.मी., कटंगी तहसील में 580 मि.मी., किरनापुर तहसील में 855 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 308 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 868 मि.मी., बिरसा तहसील में 813 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 790 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 631 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 712 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। गत वर्ष 2020 में इसी अवधि में बालाघाट तहसील में 1180 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 1074 मि.मी., बैहर तहसील में 1351 मि.मी., लांजी तहसील में 1073 मि.मी., कटंगी तहसील में 940 मि.मी., किरनापुर तहसील में 1282 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 400 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 1437 मि.मी., बिरसा तहसील में 1328 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 1404 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 1009 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

Created On :   7 Sep 2021 10:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story