मुंबई-ठाणे में मिले 84.45 प्रतिशत कोरोना के नए मरीज, राज्य के पांच जिलों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमित

मुंबई-ठाणे में मिले 84.45 प्रतिशत कोरोना के नए मरीज, राज्य के पांच जिलों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमित
कोरोना मुंबई-ठाणे में मिले 84.45 प्रतिशत कोरोना के नए मरीज, राज्य के पांच जिलों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले सात दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। नए मरीजों में सर्वाधिक मरीज मुंबई, पुणे, ठाणे, पालघर व रायगढ़ से मिले हैं। नए मरीजों में 97.22 प्रतिशत मरीज इन्हीं पांच जिलों में मिले हैं। जबकि 84.45 फीसदी मरीज केवल मुंबई-ठाणे में मिले हैं। नए मरीजों में सबसे ज्यादा 350 प्रतिशत की बढ़ोतरी पालघर जिले में हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 30 मई से पांच जून के दौरान राज्य में कोरोना के 7253 नए मरीज मिले हैं। जिसमें सर्वाधिक 4880 मुंबई और 1245 ठाणे से मिले हैं। मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 135.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पालघर में सबसे ज्यादा 350 प्रतिशत की बढ़ोतरी नए मरीजों की संख्या में हुई है।  

अस्पताल में भर्ती कराने की नहीं पड़ रही जरुरत

हालांकि अच्छी बात यह है कि कोरोना के नए मरीजों में से अधिकांश को अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत नहीं पड़ रही है। फिलहाल केवल 4.32 प्रतिशत कोरोना मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना मरीजों में 95.69 प्रतिशत में लक्षण नहीं हैं और केवल 1.04 प्रतिशत मरीज गंभीर हैं। फिलहाल 46 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं जबकि वेंटिलेटर वाले मरीजों की संख्या 3 है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि इन पांच जिलों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर कोरोना टेस्ट बढ़ाने को कहा गया है। 

नागपुर में 1.20 % है पॉजविटी रेट, मुंबई में सर्वाधिक 8.82 फीसदी 

साप्ताहिक पॉजविटी दर के मामले में राजधानी मुंबई सबसे आगे हैं। यहां फिलहाल यह दर 8.82 प्रतिशत है जबकि उपराजधानी नागपुर में पॉजविटी दर 1.20 प्रतिशत है। फिलहाल नागपुर में कोरोना के 32 सक्रिय मरीज हैं। जबकि मुंबई में सक्रिय मरीजों की संख्या 4880 है। सबसे कम गोदिंया में पॉजविटी दर शून्य और गडचिरोली में 0.04 प्रतिशत है। औरंगाबाद में यह दर 0.30 प्रतिशत है। राज्य के चार जिलों गोंदिया, जालना, धुले, नंदुरबार में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।  

जिला    नए मरीज       बढ़ोतरी (%)   
मुंबई        4880            135.75%
ठाणे         1245            191.57 %
पुणे          538              50.70 %
रायगड       244              305.00 %
पालघर       144              350.00 %
अन्य जिले   202               34.67 %
राज्य          7253             130.84 %
 

Created On :   6 Jun 2022 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story