स्कूल के लिए निकले शिक्षक हुए दुर्घटना का शिकार, एक की मौत दूसरे ही हालत गंभीर

A bus collides with bike, one died and one injured in accident
स्कूल के लिए निकले शिक्षक हुए दुर्घटना का शिकार, एक की मौत दूसरे ही हालत गंभीर
स्कूल के लिए निकले शिक्षक हुए दुर्घटना का शिकार, एक की मौत दूसरे ही हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, अकोला। जिला क्रीड़ा संकुल के पास एक बस की टक्कर में दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

दोनों वाहन सवार शिक्षक 
जानकारी के अनुसार सुबह के समय प्राय: पर विशेष भीड़ नहीं रहती है, जिससे वाहन चालक  तेज गति से अपने वाहन चलाते हैं। जिससे सुबह के दौरान इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।जठारपेठ चौक कमला टावर निवासी शिक्षक संजय नारायण हिवरे व आंबलकर ग्राम केली-वेली में जिला परिषद की शाला में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

शनिवार के दिन सुबह की शाला होने के कारण वे दुपहिया वाहन एमएच 30 एडी 5452 से शाला जाने के लिए निकले थे। इसी बीच पीछे से आ रही निजी बस एमपी 48 पी 1100 के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि संजय हिवरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आंबलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रामदास पेठ पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक शैलेष सपकाल तत्काल अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शिक्षकों को तत्काल उपचार के लिए सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया किंतु ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने हिवरे को मृत घोषित कर आंबलकर पर उपचार आरंभ कर दिया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घायल तथा मृतक के परिजन तत्काल सर्वोपचार अस्पताल पहुंचे। घायल की हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया किंतु आंबलकर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने बस तथा चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Created On :   7 July 2018 8:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story