मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2021 को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा!

A grand ceremony will be organized on Madhya Pradesh Foundation Day on 1 November 2021!
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2021 को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा!
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2021 को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा!

डिजिटल डेस्क | झाबुआ मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र दिनांक 26 अक्टूबर 2021 के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर 2021 को मनाने एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान के लोकव्यापिकरण के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बडी स्क्रीन लगाकर सांयकालीन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण का आमजनता को दिखाने का प्रबंध किया जाएगा।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम जिला स्तर पर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए जनभागीदारी अभियान पर केन्द्रीत गायन, वादन, नृत्य, वाद्विवाद प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, रैली, प्रभात फेरी आदि का आयोजन होगा। कलेक्टर कार्यालय सहित सभी शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्मारकों पर 1 नवंबर की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

राज्य शासन के समस्त प्रमुख भवनों पर प्रकाश व्यवस्था करने की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय प्रमुख की रहेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियो, व्यवसायियों, समाज सेवियों, धर्मगुरूओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद सेनिकों के परिवारों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गो की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश दिवस के समारोह तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संस्कृति विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस आयोजन में कोविड-19 संबंधित गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित किया जाए। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2021 को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

Created On :   27 Oct 2021 11:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story