ट्रेन से टकरा कर तेंदुए की मौत, रहवासी क्षेत्र के आस पास था मूवमेंट

A leopard was killed after collide with train in the rail section
ट्रेन से टकरा कर तेंदुए की मौत, रहवासी क्षेत्र के आस पास था मूवमेंट
ट्रेन से टकरा कर तेंदुए की मौत, रहवासी क्षेत्र के आस पास था मूवमेंट

डिजिटल डेस्क, बड़वारा/ कटनी। कटनी-सिंगरौली रेल खंड में बड़वारा-लखाखेरा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से टकरा कर एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। जानकारी के अनुसार लखाखेरा स्टेशन के पास शनिवार सुबह दस बजे दूसरी लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में तेंदुआ मृत अवस्था में देखा गया। फील्ड स्टाफ ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। डीएफओ अजय कुमार पांडेय, बड़वारा के रेंज आफीसर गौरव मिश्रा अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं कटनी से डॉग स्क्वाड एवं वेटनरी डॉक्टर बुलाए गए हैं। प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत किसी ट्रेन या मालगाड़ी से टकराकर होना माना जा रहा है। फिलहाल स्थल पर किसी का भी प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन या मालगाड़ी से टकरा कर तेंदुए छिटक कर गड्ढे में गिर गया और गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कटनी-सिंगरौली रेल खंड के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। जिस ट्रेक पर ट्रेनों और मालगाड़ियों की आवाजाही है उसी ट्रेक पर तेंंदुआ के बाल एवं मांस लगाया पाया है। रेंजर श्री मिश्रा ने बताया कि यहां पर दूसरे ट्रेक का काम चल रहा है। सुबह करीब दस बजे जब साइट इंजीनियर एवं अन्य लोग यहां पहुंचे तो उन्हे गड्ढे में तेंदुए का शव पड़ा देखा। जिस पर समीप स्टेशन बड़वारा के स्टाफ को जानकारी दी। रेलवे के स्थानीय कर्मचारियों ने वन विभाग को सूचित किया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दी गई। संभवत: तेंदुए का एक पैर फ्रेक्चर हो गया है।

डीएफओ अजय पांडेय ने बताया कि मृत तेंदुए का शाम को विटनरी कटनी के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया एवं पीएम के बाद तेंदुए के शव का दाह संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से यहां पर तेंदुए का मूवमेंट था। लोगों को आते-जाते यह तेंदुए दिख जाता था। कुछ दिनों पहले ही तेंदुए ने जंगल में चरने गए मवेशियों का शिकार किया था।

 

Created On :   7 July 2018 12:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story