रिश्तों पर कलंक, भाई ने किया रिश्ते में लगने वाली बहन से बलात्कार, आरोपी फरार

A man raped his own relative sister, accused absconded after FIR
रिश्तों पर कलंक, भाई ने किया रिश्ते में लगने वाली बहन से बलात्कार, आरोपी फरार
रिश्तों पर कलंक, भाई ने किया रिश्ते में लगने वाली बहन से बलात्कार, आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, सिवनी। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके ही फुफेरे भाई द्वारा दुराचार किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब घर के सभी लोग सो रहे थे। पीड़ित किशोरी यहां अपने रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने आई थी, जहां उसका फुफेरा भाई 24 वर्षीय उक्त आरोपी पहुंच भी पहुंच गया। घटना की रात्रि आरोपी दबे पैर किशोरी के कमरे में पहुंचा और उसे नींद में ही हवस का शिकार बना लिया। किशोरी कुछ समझ पाती इसके पहले ही आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठू्ंस दिया और दूसरे कमरे में ले जोर दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबध में बताया गया गया है कि जिले के सुनवारा पुलिस चौकी के सकरी गांव में एक नाबालिग के साथ ज्यादती की घटना का मामला सामने आया है। आरोपी कोई ओर नहीं बल्कि पीड़ित का बुआ का लड़का है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश करती हुई उसके गांव बोरिया पहुंच गई जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये है घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सकरी गांव में एक परिवार में आयोजित कार्यक्रम में 12 जुलाई को लखनादौन के बरेला निवासी 17 वर्षीय लड़की आई थी। यहां पर उसी के बुआ का लड़का छपारा के बोरिया निवासी राजेश विश्वकर्मा भी पहुंच गया। देर रात उसने नाबालिग के मुंह में कपड़ा बांधा और दूसरे सूने कमरे में ले गया। यहां पर उसने धमकी देते हुए उसके साथ ज्यादती की। बाद में वह वहां से फरार हो गया।

अल सुबह दी जानकारी
पीड़ित ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी अलसुबह अपने परिजनों को दी। पहले तो परिवार के लोगों ने राजेश को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में लड़की को लेकर परिजन सुनवारा चौकी पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ विभन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

 

Created On :   14 July 2018 1:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story