गीजर में आग लगने से झुलसे व्यक्ति की मौत

Accident - A person died due to fire in geyser
गीजर में आग लगने से झुलसे व्यक्ति की मौत
हादसा गीजर में आग लगने से झुलसे व्यक्ति की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अजनी इलाके में बाथरूम में गीजर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया, जिसकी मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम दिलीप कृष्णराव गावंडे (52) है। अजनी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जुना बाबुलखेड़ा, रामेश्वरी रोड निवासी दिलीप गावंडे गत 30 सितंबर को सुबह करीब 8 बजे स्नान के लिए बाथरूम में गया। उसने जैसे ही गीजर शुरू किया, उसमें आग लग गई और वह झुलस गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 9 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

Created On :   10 Oct 2021 11:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story