- Home
 - /
 - राज्य
 - /
 - मध्य प्रदेश
 - /
 - मंडला
 - /
 - हादसा: नर्मदा में नहाने गए दो की...
 
हादसा: नर्मदा में नहाने गए दो की मौत
डिजिटल डेस्क मंडला। नर्मदा में नहाने गए दो लोगों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना रपटा घाट बैराज के पास की है। सूचना के बाद पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से निकाले गए। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12.३० बजे नर्मदा रपटा घाट बैराज के पास गौतम पिता रमेश गहोरिया (19) निवासी बेहर सिहोरा, सूरज पिता मट्टू गोहरा (15) निवासी लालबहादुर शास्त्री वार्ड मंडला और सौरभ वाल्मिकी निवासी जबलपुर नहाने के लिए गए थे। यहां गौतम और सूरज नर्मदा में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान सूरज गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने के लिए गौतम ने भी छलांग लगा दी। उसके बाद दोनों डूब गए। सौरभ ने दोनों को डूबते देख मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना के बाद एसडीईआरएफ, स्थानीय गोताखोर और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया।
Created On :   14 Feb 2022 9:06 PM IST












