गन्ने के खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Accused arrested for raping teenager in sugarcane field
गन्ने के खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ गन्ने के खेत में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, आजमगढ़ । प्रदेश भर में जहा एक तरफ महिला सशक्तिकरण अभियान की बात की जा रही है और महिलाओं को सम्मान देने की बात की जा रही है तो वहीं पर कुछ मनचले  इन सब चीजों को अनदेखा कर रहे हैं लेकिन इन सब चीजों को देखते हुऐ पुलिस भी ताबड़तोड़ एक्शन में नजर आ रही है, महिला द्वारा महाराजगंज थाना में शिकायत की गयी कि अजय यादव पुत्र फूलचन्द यादव निवासी ग्राम नौबरार त्रिपुरारपुर खालसा (सहदेवगंज) आजमगढ़ का निवासी है मेरे घर की लड़की जो बकरी चराने घर से दूर गयी थी, उसके साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए गन्ने के खेत मे ले जाकर अवैध सम्बन्ध बनाया गया, के सम्बन्ध थाना द्वारा सम्बंधित धाराऔ में  स्थानीय पर मु0अ0सं0 110/22 धारा 376 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम अजय यादव उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। सुबह थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा छान बिन की जा रही थी, कि वांछ्ति अभियुक्त अजय यादव पुत्र फूलचन्द यादव निवासी ग्राम नौबरार परशुरामपुर बाजार सरदहा तिराहा के पास से समय करीब 09.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, आरोपी के पास से एक अदद मोटर साइकिल मिला, जिसे पुलिस ने सीज किया ।

Created On :   16 April 2022 1:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story