जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लड़की पर फेंका तेजाब
By - IANS News |6 Oct 2021 5:36 AM GMT
घटना जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लड़की पर फेंका तेजाब
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को तेजाब से किए गए हमले में एक लड़की घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोपियां के क्राल चेक गांव में दोपहर में अज्ञात लोगों ने एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया।
एक सूत्र ने कहा, लड़की के बाएं कंधे में चोट लगी है और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अब श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।
आईएएनएस
Created On :   5 Oct 2021 3:30 PM GMT
Next Story