सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में अभिनेत्री और मॉडल गिरफ्तार

Actress and model arrested for running sex racket in 5 Star hotel
सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में अभिनेत्री और मॉडल गिरफ्तार
सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में अभिनेत्री और मॉडल गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक अभिनेत्री और एक मॉडल को गिरफ्तार किया है। दोनों को गोरेगांव इलाके में स्थित पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाओं के चंगुल से पुलिस ने दो लड़कियों को रिहा कराया है, जो अभी मॉडलिंग और बॉलीवुड में करियर जमाने की कोशिश कर रहीं थीं।

गिरफ्तार अभिनेत्री का नाम अमृता धनोआ जबकि मॉडल का नाम रिचा सिंह है। दिंडोशी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कांबले की अगुआई में पुलिस की टीम ने गुरूवार देर रात होटल वेस्टइन में छापा मारा। कांबले ने बताया कि होटल में चल रहे सेक्स रैकेट की जानकारी मिलने के बाद हमने फर्जी ग्राहक के जरिए आरोपी महिलाओं से संपर्क किया।

सौदा होने के बाद जब आरोपियों ने पैसे लिए तो उन्हें रंगेहाथों दबोच लिया गया। छापेमारी के दौरान होटल बुलाई गई दो लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया जबकि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिलाओं के खिलाफ आईपीसी और पीटा कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। धनोआ बिग बॉस के प्रतिभागी रहे अरहान खान की पूर्व प्रेमिका है।

धनोआ ने अरहान पर पांच लाख रुपए धोखे से ले लेने का आरोप लगाया था। धनोआ कुछ फिल्मों में छोटी मोटी भूमिकाएं निभा चुकी है। आरोपी महिलाएं कब से सेक्स रैकेट चला रहीं थीं और इसमें कितने लोग शामिल हैं पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। 

बेटे के साथ दुष्कर्म करनेवाले पिता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

उधर अपने नौ साल के बेटे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला ठाणे जिले के बदलापुर इलाके का है। बच्चे ने अपनी मां को पिता की हरकतों की जानकारी दी जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। आरोपी फरार हो गया है। शिकायत के मुताबिक नौ साल के बच्चे के साथ उसके पिता ने उस वक्त दुष्कर्म किया जब घर पर कोई और नहीं था। वारदात बीते सोमवार की है। मां के वापस आने के बाद बच्चे ने इसे इसकी जानकारी दी। महिला ने अपने पति से इसे लेकर सवाल जवाब किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला ने बाद में पुलिस स्टेशन जाकर अपने पति की हरकतों की शिकायत की। आरोपी को इसकी भनक लगी तो वह फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक दुष्कर्म और बाल यौन उत्पीड़न विरोधी कानून पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

Created On :   10 Jan 2020 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story