अजयगढ़ सीएमओ को पन्ना नगरपालिका का अतिरिक्त प्रभार

Ajaygarh CMO has additional charge of Panna Municipality
अजयगढ़ सीएमओ को पन्ना नगरपालिका का अतिरिक्त प्रभार
पन्ना अजयगढ़ सीएमओ को पन्ना नगरपालिका का अतिरिक्त प्रभार

डिजिटल डेस्क, पन्ना। संचनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा दिनांक २७ जनवरी २०२२ को आदेश जारी करते हुये पन्ना नगरपालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत वर्मा को निलंबित कर दिया गया था तथा दिनांक १ फरवरी २०२२ को आदेश जारी कर सुश्री एकता अग्रवाल मुख्य नगरपालिका अधिकारी की पदस्थापना मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना के लिये की गई परन्तु सुश्री एकता अग्रवाल द्वारा कार्यभार ग्रहण नही किया गया है मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपालिका परिषद पन्ना का पद रिक्त होने के कारण जिला कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा द्वारा दिनांक ३ फरवरी २०२२ को आदेश जारी करते हुये मुख्य नगरपालिका अधिकारी अजयगढ राजेन्द्र सिंह को उनके अपने कार्य के साथ-साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना के अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। जारी आदेश मे कहा गया है कि सुश्री एकता अग्रवाल मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना के कार्य ग्रहण करने तक आदेश प्रभावी रहेगा।

Created On :   5 Feb 2022 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story