कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने आज तिरंगा रैली निकाली

All the officers-employees posted in the collectors office took out a tricolor rally today
कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने आज तिरंगा रैली निकाली
हर घर तिरंगा अभियान कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने आज तिरंगा रैली निकाली

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने आज तिरंगा रैली निकालकर सभी नागरिकों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का सन्देश दिया । अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह, सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती कलावती ब्यारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेघा पवार एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री सृष्टि प्रजापति की अगुवाई में निकाली गई इस रैली ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर और परिसर के बाहर की मुख्य सड़क मार्ग का भ्रमण किया ।

Created On :   5 Aug 2022 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story