राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या का आरोप, कांग्रेस ने राजभवन के सामने किया प्रदर्शन 

Allegation of killing democracy in Rajasthan, Congress demonstrated in front of Raj Bhavan
राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या का आरोप, कांग्रेस ने राजभवन के सामने किया प्रदर्शन 
राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या का आरोप, कांग्रेस ने राजभवन के सामने किया प्रदर्शन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजस्थान में सरकार को लेकर चल रहे राजनीतिक संकट को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के राजभवन में मौजूद न होने पर पार्टी नेताओं ने राज्यपाल के सचिव को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य के राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात ने कहा कि भाजपा सत्ता व धन के बल पर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के राज्यपाल वहां की चुनी हुई सरकार गिराने में भाजपा की मदद करते दिखाई दे रहे हैं।

इस मौके पर राज्य के पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड, महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मो आरिफ (नसीम) खान, स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड, मुंबई युवक कॉंग्रेस अध्यक्ष गणेश यादव आदि मौजूद थे।  

 

Created On :   27 July 2020 12:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story