नर्स के साथ छेड़छाड़ के अारोप में डॉक्टर गिरफ्तार

amrawati in doctor arrested for molesting nurse
नर्स के साथ छेड़छाड़ के अारोप में डॉक्टर गिरफ्तार
अमरावती नर्स के साथ छेड़छाड़ के अारोप में डॉक्टर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मुधोलकर पेठ क्षेत्र के पारवानी अस्पताल से सटे फिजियोथेरपिस्ट सेंटर पर डॉक्टर द्वारा नर्स से अश्लील हरकत करने की घटना उजागर हुई। घटना के बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। नर्स की शिकायत पर डाॅ. आशीष चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक राजापेठ थाना क्षेत्र के मुधोलकर पेठ स्थित पारवानी अस्पताल की इमारत में फिजियोथेरपिस्ट सेंटर है। जिसका कामकाज आरोपी डॉ. आाशीष चौधरी (38, साईनगर) संभालते है। पीड़िता नर्स दो दिन पहले ही डाॅ. चौधरी के संेटर पर कामकाज के लिए दाखिल हुई थी। मंगलवार की सुबह नर्स काम पर पहंुची। जिसके बाद दोपहर 12 बजे के दौरान डॉ. चौधरी अपनी कैबिन में थे। डॉ. चौधरी ने पीड़िता को किसी काम के लिए  कैबिन में बुलाया और पास में बैठने को कहा। पास बैठने पर वह नर्स से छेड़खानी करने लगे। नर्स ने इसका विरोध करते हुए डॉक्टर के चंगुल से निकलकर सीधे राजापेठ पुलिस थाना में मामले की शिकायत दर्ज की। पुलिस ने तुरंत डॉ. आशीष चौधरी के खिलाफ छेड़खानी करने के चलते धारा 354, 354 (अ) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच थानेदार मनीष ठाकरे के मार्गदर्शन में की जा रही है।  
 

Created On :   25 May 2022 8:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story