आजादी का अमृत महोत्सव - सुसनेर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र ने किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, 3 छात्रों का जिले के लिये हुआ चयन!

आजादी का अमृत महोत्सव - सुसनेर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र ने किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, 3 छात्रों का जिले के लिये हुआ चयन!
अमृत महोत्सव आजादी का अमृत महोत्सव - सुसनेर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र ने किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, 3 छात्रों का जिले के लिये हुआ चयन!

डिजिटल डेस्क | आगर-मालवा नेहरू युवा केंद्र शाजापुर के तत्वाधान में शुक्रवार शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में सबका साथ- सबका विकास,.सबका विश्वास और सब का प्रयास एवं देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर विकास खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नितेश शर्मा प्रथम, सजन सिंह दुसरे स्थान पर तीसरे स्थान पर भावसिंह रहें।

इन तीनो ही छात्रों का जिला लेवल पर 17 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ है। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर श्री लखन सेन मौजूद रहे। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापक प्रोफेसर आर वी गुप्ता ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक रमेश जमरा ने किया व आभार जगदीश परमार ने माना। इस अवसर पर प्राध्यापक आदिश जैन, काशीराम प्रजापति व मनोज दुबे सहित बडी सँख्या में विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

Created On :   13 Nov 2021 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story