हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक हैं

Ancestors of Hindus and Muslims are one - Mohan Bhagwat
हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक हैं
मोहन भागवत हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक हैं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में रहने वाले हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक ही हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत माता के पुत्र हैं। हम समान पूर्वजों के वंशज हैं। हम सब को स्वीकार करन वाली उदार भारतीय संस्कृति के वंशज हैं। सोमवार को ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पॉलिसी फाउंडेशन की तरफ से राष्ट्र प्रथम-राष्ट्र सर्वोपरी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महानगर के पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मौजूद थे। यहां पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि हमें मुस्लिम वर्चस्व की नहीं बल्कि भारत के वर्चस्व की सोच रखनी चाहिए। 

देश को आगे बढ़ाने के लिए सबको साथ चलना होगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के समझदार नेतृत्व को कट्टरपंथियों की बातों का विरोध करना चाहिए। उन्हें कट्टरपंथियों के सामने डटकर अपनी बातें रखनी पड़ेगी। यह काम लंबे प्रयास और हिम्मत के साथ करना होगा। हम जितना जल्दी इसे प्रांरभ करेंगे उतना ही हमारे समाज का नुकसान कम होगा। भागवत ने कहा कि भारत जब महाशक्ति के रूप में उभरेगा तब वह विश्व गुरु बनेगा। पर भारत के महाशक्ति बनने से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। जबकि केरल के राज्यपाल खान ने कहा कि दुनिया में जहां भी विविधता को खत्म किया गया, वहीं पर बुराइयां आई। दुनिया में जहां पर जितनी अधिक विविधता होंगी वहां पर उतनी अधिक संपन्नता होगी। भारतीय संस्कृति में किसी को भी गैर नहीं माना जाता है। क्योंकि हम सभी को समान मानते हैं।

 

 

Created On :   7 Sep 2021 8:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story