विजय नगर में एक और सेक्स रैकेट सरगना गिरफ्तार

Another sex racket kingpin arrested in Vijay Nagar
विजय नगर में एक और सेक्स रैकेट सरगना गिरफ्तार
विजय नगर में एक और सेक्स रैकेट सरगना गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। विजय नगर क्षेत्र में मुस्कान प्लाजा के फ्लैट नम्बर 214 में देह व्यापार के अड्डे में शामिल लोगों की अभी छानबीन चल ही रही थी कि देह व्यापार का अड्डा चलाने वाला एक और सरगना अभय पटेल पुलिस के हाथों लग गया। स्टेट बैंक कॉलोनी उखरी रोड पर रहने वाला अभय पटेल पिछले एक साल से जिस्मफरोशी का धंधा करवा रहा था। उसे विजय नगर पुलिस ने माढ़ोताल इलाके से पकड़ा है। वह भी दिल्ली से ही कॉल गर्ल बुलाता था। उसने रिया नाम की एक युवती को दिल्ली से बुलाया था लेकिन मुस्कान प्लाजा के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो जाने के कारण रिया वापस दिल्ली लौट गई। 
अभय पटेल सेक्स रैकेट चला रहा
इस मामले में एसपी अमित सिंह को मुखबिर ने सूचना दी थी कि लमती एवं माढ़ोताल क्षेत्रों में अभय पटेल सेक्स रैकेट चला रहा है। उन्होंने इस मामले में थाना प्रभारी यूएस सोनी को कार्रवाई के निर्देश दिये। विजय नगर पुलिस ने जब अभय को दबोचा तो वह अकेला ही मिला, उसके साथ जिस कॉल गर्ल की होने की सूचना मिली थी वह वापस दिल्ली लौट गई थी।   उसके मोबाइल में दिल्ली से कॉल गर्ल को जबलपुर बुलाये जाने के लिए, कराये गए आरक्षण के साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ में अभय ने बताया कि वह लमती एवं माढ़ोताल क्षेत्रों में अपना अड्डा चलाता था। उसके इम्तियाज से भी अच्छे सम्बंध थे और दोनों मिलकर अलग-अलग देह व्यापार का धंधा कर रहे थे। अभय ने यह भी जानकारी दी है कि उसके धंधे से कुछ और युवतियाँ जुड़ी थीं लेकिन पुलिस अभी कॉल गर्ल की  तस्दीक  नहीं कर पाई है। 
एक साल से कर रहा है धंधा 
 अभय का कहना था कि वह विजय नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में ही देह व्यापार का काम करता था। पिछले एक साल से वह इस धंधे से जुड़ा हुआ है। उसके मोबाइल की जाँच का काम साइबर क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। दिल्ली से जिन लोगों के सम्पर्क में अभय था उनके बारे में भी  पता लगाया जा रहा है।
 

Created On :   15 Oct 2019 9:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story