पोखरण फायरिंग रेंज में फटा बम, एक जवान शहीद, 4 गंभीर

Army jawan dies in ammunition explosion in Pokhran
पोखरण फायरिंग रेंज में फटा बम, एक जवान शहीद, 4 गंभीर
पोखरण फायरिंग रेंज में फटा बम, एक जवान शहीद, 4 गंभीर

डिजिटल डेस्क, पोखरण। पोखरण के फायरिंग रेंज में सोमवार को बम फटने से एक जवान की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा आर्मी की इंजीनियर रेजिमेंट की अभ्यास फायरिंग के दौरान हुआ। सभी घायलों को पहले तो पोखरण अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में डाक्टरों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए जवानों को जोधपुर में सेना के अस्पताल में रिफिर कर दिया। बम की चपेट में आकर जान गवाने वाले जवान का नाम जावेद बताया जा रहा है।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जैसलमेर जिले के पोखरण फायरिंग रेंज में सोमवार को शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि सेना की इंजीनियर रेजिमेंट अपना सालाना अभ्यास कर रही थी। इस अभ्यास में सैनिक गोली चलाना और हथगोले फेंकने की प्रैक्टिस कर रहे थे। तभी वहां रखे हथियारों में एक जोरदार विस्फोट हुआ। यह फिस्फोट किसी बम के फटने से हुआ था।

उधर, विस्फोट की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। अधिकारियों में हादसे के कारणों को लेकर पड़ताल शुरु कर दी है। साथ ही, पुलिस ने भी घटना स्थल का मुआयना किया है। आर्मी और पुलिस अधिकारी पोखरण अस्पताल भी पहुंचे और घायलों के स्वास्थ की जानकारी ली। इसी बीच चिकित्सकों ने जवानों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया। जवानों को हवाई मार्ग से जोधपुर में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


 

Created On :   12 Feb 2018 6:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story