Assam Floods: असम में बाढ़ से अब तक 112 लोगों की मौत, 30 जिलों के करीब 57 लाख लोग प्रभावित

Assam Floods: असम में बाढ़ से अब तक 112 लोगों की मौत, 30 जिलों के करीब 57 लाख लोग प्रभावित

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम अब भी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। लाखों लोग इसकी मार झेल रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (State Disaster Management Authority) के मुताबिक, राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 56 लाख 91 हजार 694 लोग प्रभावित हुए हैं। असम के 30 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।    

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, धेमाजी, बक्सा और मोरीगांव जिलों में बाढ़ के कारण 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हालात ठीक हुए हैं, लेकिन धेमाजी, बक्सा और मोरीगांव जिले में कोई सुधार नहीं हुआ है। इन जिलों में 7 हजार से ज्यादा हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है। धेमाजी में सबसे ज्यादा 12,908 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद बक्सा में 1,000 और मोरीगांव में 297 लोग आपदा से प्रभावित हैं। 

एएसडीएमए ने बताया, इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 138 है। बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 112 लोगों की मौत हुई है, जबकि भूस्खलन में 26 लोग मारे गए हैं। वर्तमान में तीन सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिलों में 28 गांव और 1,535 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हैं। बाढ़ के कारण अभी तक करीब 120 जानवरों की भी मौत हुई है, जबकि 147 को काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क से बचाया जा चुका है। फिलहाल प्रभावितों की सहायता के लिए राहत शिविर और वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। 

Created On :   18 Aug 2020 7:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story