भंडारा : MSEB ठेकेदार की हत्या कर शव नहर में फेंका

Bhandara: Dead body thrown in canal after killing MSRB contractor
भंडारा : MSEB ठेकेदार की हत्या कर शव नहर में फेंका
भंडारा : MSEB ठेकेदार की हत्या कर शव नहर में फेंका

डिजिटल डेस्क, भंडारा । एमएसईबी के निजी ठेकेदार की हत्या कर  शव जिला मुख्यालय से 10 किमी दूरी पर दवडीपार के पास मालिपार नहर में फेंक दिया गया। शव पर चोट के निशान हैं। घटनास्थल के आसपास पत्थर पड़े मिले हैं। घटना गुरूवार को सामने आने पर जिला पुलिस अधीक्षक वसंत जाधव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिकेत भारती, कारधा पुलिस, एलसीबी तथा डाग स्कॉट ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक ठेकेदार का नाम नीलकंठ भागोजी बाहे (50) राम नगर म्हाडा कॉलोनी खात रोड भंडारा निवासी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नीलकंठ एमएसईबी के ठेके लेता था। वह बुधवार शाम 6 बजे घर से पैदल घूमने निकला। इस दौरान उसका  मित्र फूलचंद बांते मिला जिसकी दुपहिया पर बैठकर नीलकंठ चला गया।  तब से नीलकंठ गायब था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच मालिपार गांव के पुलिस पाटील धुर्वे ने कारधा पुलिस को नहर में शव मिलने की जानकारी दी। कारधा पुलिस थाने के थानेदार एपीआई दीपक वानखेडे, पुलिस हवालदार शंकर चौधरी तथा संतोष राठोड मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त नीलकंठ बाहे के रूप में हुई। नीलकंठ के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान हैं। उसका मास्क, मोबाइल घटनास्थल से बरामद हुआ। गायब होने से पूर्व नीलकंठ जिन दो लोगों के साथ दिखा था उन संदिग्धों को कारधा पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों में फूलचंद बांते व धुर्वे नामक शख्स शामिल है। कारधा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है। आगे की जांच  पुलिस उपनिरीक्षक परशुरामकर कर रहे हैं।  

Created On :   18 March 2021 8:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story