इंग्लैंड में भारत का बोलबाला, भंडारा के प्रा. पदवाड बने हॉर्नबी ट्रस्ट के विश्वस्त 

इंग्लैंड में भारत का बोलबाला, भंडारा के प्रा. पदवाड बने  हॉर्नबी ट्रस्ट के विश्वस्त 
इंग्लैंड में भारत का बोलबाला, भंडारा के प्रा. पदवाड बने हॉर्नबी ट्रस्ट के विश्वस्त 

डिजिटल डेस्क, भंडारा। प्रसिद्ध शिक्षा विशेषज्ञ एवं ऑक्सफर्ड डिक्शनरी के संस्थापक ए. एस. हॉर्नबी की स्मृति में इंग्लैंड में हॉर्नबी ट्रस्ट की स्थापना की गई है। हॉर्नबी के विश्वस्त के रूप में भंडारा के प्रा.अमोल पदवाड का चयन किया गया। पहली बार किसी बाहरी व्यक्ति को विश्वस्त के रूप में चुना गया है। इससे पूर्व सभी विश्वस्त इंग्लैंड के ही रहे है। अंग्रेजी विषय में कार्य करने वाली इस संस्था में 60 वर्ष के बाद किसी अन्य देश के व्यक्ति को विश्वस्त के रूप में चुना गया। वर्तमान में प्रा. पदवाड दिल्ली के डॉ. बी. आर. आंबेडकर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी भाषा केंद्र के संचालक है।

 प्रा.  पदवाड ने हॉर्नबी ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित होने वाले ऑक्सफर्ड एडवांस डिक्शनरी के आठवे आवृत्ति की प्रस्तावना के लिए कार्य किया है। पदवाड का यह सम्मान देश के लिए गर्व का विषय है। प्रा. अमोल पदवाड ने बीएससी स्नातक उपाधि नागपुर के धरमपेठ से की। फिर हैद्राबाद के इफ्लू विश्वविद्यालय से स्नातक एवं रशियन भाषा में एम. ए. किया। उसके बाद इंग्लैंड के लीड्स विश्वविद्यालय से एम. एड. किया। इसके लिए उन्हें वर्ष 1999 में हॉर्नबी ट्रस्ट छात्रवृत्ति दी गई थी। इससे पूर्व भंडारा के जे. एम. पटेल महाविद्यालय में अंग्रेजी के प्राध्यापक के रूप में कार्यरत थे। तीन वर्षों पूर्व दिल्ली के डॉ. बी. आर. आंबेडकर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी भाषा केंद्र संचालक के पद पर नियुक्त हुए। इस उपलब्धि से उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। 


 

Created On :   20 March 2021 2:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story