तीन बाइक को टक्कर मारता हुए भागा बाइक सवार, छपारा के पास वैनगंगा नदी के पुल पर हादसा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मध्य प्रदेश तीन बाइक को टक्कर मारता हुए भागा बाइक सवार, छपारा के पास वैनगंगा नदी के पुल पर हादसा

डिजिटल डेस्क, छपारा(सिवनी)। नगर के वैनगंगा पुल के पास शनिवार की शाम को बाइक सवार ने तीन बाइकों को टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। फरार आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी है। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई जहां घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।  

इस हादसे में कंडीपार निवासी रवि कुमार उईके (22), पिंडरई निवासी सविता धुर्वे (35), नीलेश इनवाती (28) और खवासा निवासी नेहरू लाल उईके (45) घायल हुए। इसमें नेहरू लाल को सिर पर, रविकुमार  को कंधे में,सविता को कमर में अैर नीलेश को पेट में गंभीर चोट आई  हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रवि और नेहरू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में कौन कहां जा रहा था यह पता नहीं चल पाया है।

 

Created On :   15 Jan 2023 10:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story