राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा विधायक आरएन सिंह 1 करोड़ और एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी देगी 21 करोड़ का दान

BJP MLA RN Singh will donate 1 crore for the construction of Ram temple
राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा विधायक आरएन सिंह 1 करोड़ और एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी देगी 21 करोड़ का दान
राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा विधायक आरएन सिंह 1 करोड़ और एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी देगी 21 करोड़ का दान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा विधायक व उत्तर भारतीय संघ (मुंबई) के अध्यक्ष आर एन सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए का दान देने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि एक करोड़ की धनराशि जल्द ही राम मंदिर ट्रस्ट को सौप दी जाएगी। विधायक सिंह ने कहा कि 500 साल बाद ऐसा शुभ अवसर आया है, जब राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक एतिहासिक घटना है। पूरी दुनिया की नजर इस मंदिर पर है। इस पावन कार्य में हम सबको सहयोग करना चाहिए। 

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी राम मंदिर के लिए देगा 21 करोड़ का दान

वहीं पुणे की माइर्स एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 21 करोड का दान देगा। रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य श्री गोविंददेव गिरी महाराज ने अयोध्या में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुणे स्थित माइर्स एमआईटी वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटी की ओर से अयोध्या में निर्मित होनेवाले भगवान श्री राम मंदिर के पवित्र कार्य हेतू कारसेवा के रूप में 21 करोड रूपया का दान दिया जाएगा। इस फंड को माइर्स एमआईटी वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड, इंडिया इंटरनेशनल मल्टिवर्सिटी के प्रमुख पद्मभूषण डॉ. विजय भटकर एवं माइर्स एमआईटी वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटी के कार्याध्यक्ष राहुल विश्वनाथ कराड की संकल्पना से जमा किया जाएगा। संस्थान के शिक्षक व अन्य कर्मचारियों के सहयोग से 21 करोड रूपए की यह निधि जुटाई जाएगी। संस्था की ओर से सफेद और सर्वोत्तम गुणवत्तावाले मकराना संगमरमर से अयोध्या में श्रीराम मंदिर में एक सुंदर गर्भगृह का निर्माण किया जाएगा। इसके उपर एक 81 फुट ऊंची संगमरमर की चोटी बनाई जाएगी। यहां  श्रीराम भारतीय संस्कृति दर्शन पुस्तकालय भी बनाया जाएगा। इस पर लगभग 21 करोड रूपये की लागत आने की उम्मीद है। 

Created On :   4 Aug 2020 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story