भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना

BJP state president also targeted Kamal Nath and Digvijay Singh at the airport
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना
छतरपुर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना

डिजिटल डेस्क,छतरपुर। खजुराहो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि इतना बड़ा नेता जब खुद अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करता है तो उन्हें दूसरों से वोट डालने का अधिकार नहीं है। सांसद ने कमलनाथ और दिग्विजय पर तंज कसते हुए यहां तक कहा वे दोनों अप्रासंगिक नेता है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि खजुराहो से बनारस के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शीघ्र चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि खजुराहो से बनारस नई सुपर फास्ट ट्रेन चलाए जाने के लिए रेल मंत्री से चर्चा करने की भी बात भी उन्होंने कही। हालांकि मुख्यमंत्री इस दौरान लोगों से मिलते रहे। इसके बाद सीएम और सांसद कटनी के लिए रवाना हो गए।

अब सप्ताह में चार दिन चलेगी स्पाइस जेट की नई दिल्ली के लिए फ्लाइट

सांसद ने चर्चा के दौरान कहा कि खजुराहो टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इसलिए यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट की नई दिल्ली के लिए फ्लाइट अभी दो दिन चलती है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार दिन चलाया जाएगा। इंडिगो की फ्लाइट की सेवाएं भी खजुराहो में जल्द शुरू होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा के आस्था कायम है। मतगणना के बाद इसके शीघ्र परिणाम देखने को मिलेंगे।
 

Created On :   12 July 2022 9:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story