स्थापना दिवस पर होगा BJP के लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद

BJP will launch Lok Sabha election campaign on foundation day
स्थापना दिवस पर होगा BJP के लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद
स्थापना दिवस पर होगा BJP के लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र और प्रदेश में सत्ताधारी BJP पार्टी के स्थापना दिवस पर साल 2019 के चुनावों के लिए प्रचार का आगाज कर देगी। BJP अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए 6 अप्रैल को बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स (BKC) के एमएमआरडीए मैदान पर रैली आयोजित की है। इस रैली को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। रैली में प्रदेश भर से लगभग 3 लाख कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता जुटेंगे।

बुधवार को दादर स्थित मुंबई BJP कार्यालय वसंत स्मृति में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश BJP अध्यक्ष रावसाहब दानवे ने कहा कि जमीन स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को रैली के जरिए पार्टी का विराट स्वरूप देखने को मिलेगा। रैली में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता नई ऊर्जा और चेतना लेकर जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या इस रैली को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का शुभारंभ माना जाए? दावने में जवाब में कहा कि ऐसा आप समझ सकते हैं। 

रैली को सफल बनाने व्यापक तैयारियां 
दानवे ने कहा कि BKC का मैदान हमारे लिए ऊर्जा स्थल रहा है। 1980 में मुंबई में ही पार्टी के पहले अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। इस बीच दानवे ने बताया कि मुंबई में 50 हजार गाड़ियों से रैली के लिए कार्यकर्ता आएंगे। इसके अलावा 28 ट्रेने भी बुक की गई हैं। मुंबई पहुंचने वाले लाखों कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी ने व्यापक प्रबंध किया है। रैली स्थल के पास ही कार्यकर्ताओं के रुकने और भोजन की व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मुंबई के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के बाहर पार्टी की तरफ से स्टॉल लगाया जाएगा। 

हर क्षण व्यस्त रहेंगे अमित शाह 
पार्टी की रैली को संबोधित करने के लिए मुंबई आ रहे BJP अध्यक्ष शाह 5 अप्रैल कि शाम को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इस मौके पर मुंबई युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित कंबोज के नेतृत्व में पार्टी के युवा कार्यकर्ता हवाई अड्डे पर शाह का भव्य स्वागत करेंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली निकाल कर शाह के काफिले के साथ मुंबई हवाई अड्डे से बांद्रा पूर्व के BKC तक आएंगे। इसके बाद देर रात शाह प्रदेश BJP के कोर कमेटी की बैठक लेंगे। शाह दूसरे दिन 6 अप्रैल की दोपहर पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद शाह पत्रकारों से बातचीत भी कर सकते हैं। इसके बाद शाह शुक्रवार की देर शाम को बांद्रा के एमसीए में BJP के विधायक, सांसद और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शाह का BJP की सहयोगी शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है। पार्टी ने सभी सहयोगी दलों को रैली से दूर रखा है। 

राणे को आमंत्रण नहीं 
दानवे ने स्पष्ट कि महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के अध्यक्ष नारायण राणे को रैली के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। राणे की अपनी स्वतंत्र पार्टी है। BJP ने राज्यसभा चुनाव में उन्हें केवल समर्थन दिया है। राणे हाल ही में BJP के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। 
 

Created On :   4 April 2018 2:27 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story