सीमा विवाद: असम और मिजोरम के बॉर्डर पर हिंसक झड़प, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक

Border dispute: violent clash along Assam and Mizoram border
सीमा विवाद: असम और मिजोरम के बॉर्डर पर हिंसक झड़प, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक
सीमा विवाद: असम और मिजोरम के बॉर्डर पर हिंसक झड़प, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक

डिजिटल डेस्क, गुहावटी। सीमा विवाद को लेकर असम (Assam) और मिजोरम (Mizoram) बॉर्डर पर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई है। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव की स्थिति बन गई है। सुरक्षा कर्मियों को असम के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब जिले के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार रात को लायलपुर क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री सर्बानंद ने असम-मिजोरम बॉर्डर की स्थिति की रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी है। 

आज कोर्ट में होगी आरोपी धीरेन्द्र सिहं की पेशी, पुलिस करेगी रिमांड की मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम के कछार जिले के लायलपुर इलाके में शनिवार शाम को असम और मिजोरम के दो समूहों के बीच झड़प के दौरान कई लोग घायल हो गए। असम-मिजोरम बॉर्डर के साथ लैलापुर इलाके के पास उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगा दी थी। 

असम सरकार का कहना है कि, हालात काबू में हैं और इलाके में शांति बहाल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

वहीं मिजोरम के गृह मंत्री ललचामलियाना ने कहा कि हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला आज (सोमवार) दोनों राज्यों के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा है कि बैठक में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे।

Created On :   19 Oct 2020 4:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story