कुल्हाड़ी से वार कर वृद्वा की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी

Brutal murder of old man with an ax, sensation spread in the village
कुल्हाड़ी से वार कर वृद्वा की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी
कुल्हाड़ी से वार कर वृद्वा की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी



महाराजपुर थाना क्षेत्र गांव साल्हेडंडा की घटना
डिजिटल डेस्क मंडला। महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव साल्हेडंडा में एक पचास वर्षीय वृद्वा की हत्या कर दी गई। गत रात्रि अज्ञात आरोपी ने कुल्हाड़ी से लगातार तीन वार किए है। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। हत्या की जानकारी जैसे ही ग्रामीण को लगी गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि गांव साल्हेडंडा निवासी सोमवती बाई 50 वर्ष पति के साथ रहती है लेकिन कुछ दिन पहले ही पति काम करने के लिए बाहर गया हुआ था। सोमवती बाई के बेटा बहू अलग रहते है। गत रात्रि वह घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात आरोपी घर में घुसा। महिला पर कुल्हाड़ी से लगतार तीन वार किए है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर रात के समय ही आरोपी फरार हो गया है। सुबह के समय ग्रामीण व परिजनो को हत्या की जानकारी लगी। घर में जाकर देखने पर लोगो की रूंह कांप गई। सूचना महाराजपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। परिजनो से पूछताछ की गई। शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस अंधी हत्या कांड को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग हाथ लगे जिससे यह मामला से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा। आरोपी सलाखो के पीछे होगा।

Created On :   6 Jun 2021 4:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story