बिल्डर संजय बियाणी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

Builder Sanjay Biyani shot dead in broad daylight
बिल्डर संजय बियाणी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या
नांदेड़ बिल्डर संजय बियाणी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

[डिजिटल डेस्क, नांदेड़। शहर के विख्यात बिल्डर संजय बियाणी की मंगलवार दिन में करीब 11.30 बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से शहर में खलबली मच गयी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बियाणी जब शारदा नगर स्थित अपने निवास कार से लौट कर अपने घर मे प्रवेश कर रहे थे, तभी बाइक पर आए दो हमलावरों ने बियाणी पर 4 राउंड फायर किए, जिसमें से एक गोली बियाणी के सिर में लगी। उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने तुरंत शहर में नाकाबंदी कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों को तलाशने में पुलिस जुट गई है।

Created On :   5 April 2022 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story