कोरोना गाइड लाइन के पालन के साथ प्रतिकात्मक रूप में मनायें त्यौहार- कलेक्टर!

Celebrate the festival in a symbolic way by following the Corona guide line - Collector!
कोरोना गाइड लाइन के पालन के साथ प्रतिकात्मक रूप में मनायें त्यौहार- कलेक्टर!
कोरोना गाइड लाइन कोरोना गाइड लाइन के पालन के साथ प्रतिकात्मक रूप में मनायें त्यौहार- कलेक्टर!

डिजिटल डेस्क | पन्ना कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पितृमोक्ष अमावस्या, नवदुर्गा, दशहरा, मिलाद उन नबी एवं शरद पूर्णिमा के त्यौहार शांति पूर्वक मनाये जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी त्यौहार प्रतिकात्मक रूप से मनायें जायेंगे। त्यौहारों का आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 06 अक्टूबर को पितृमोक्ष अमावस्या के दिन यातायात एवं भीड़ को नियंत्रित करने के लिये स्टापर लगाये जायें। मंदिर परिसर के पास मिठाई, भोग, सब्जि, फल आदि की दुकानें सड़क पर नहीं लगायी जायेंगीं। इस मार्ग में भारी वाहन चार पहिया एवं ऑटो रिक्सा प्रवेश नहीं करेंगे। वाहनों की पार्किंग महेन्द्र भवन परिसर में की जायेगी। 07 अक्टूबर से दुर्गा उत्सव आयोजित किया जायेगा। किसी भी विवादित स्थल पर मुर्ति की स्थापना नहीं की जायेगी। मुर्ति स्थापना से आवागमन अवरूद्ध न हो इसका ध्यान रखें।

दुर्गा पण्डालों का आकार 30ग50 से अधिक न हो। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित तीवृता ध्वनि के साथ रात्रि 10 बजे तक ही उपयोग किया जाये। दुर्गा पण्डालों में उपयोग किये वाले तार कटे-फटे न हों। दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों की सूची पूर्ण विवरण सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को दी जाये। मंदिरों एवं दुर्गा पण्डालों के आस-पास मांस, मच्छली, अण्डे की दुकाने नहीं लगायी जायेंगी। ये दुकाने निर्धारित स्थान पर लगायी जायें, कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेगा।

इसकी जिम्मेदारी उत्सव समिति की शराब के अवैध विक्रय पर रोक लगायी जाये। इस अवसर पर प्रातः 04 बजे से महिलायें पद्यमावती देवी (बड़ी देवी) मंदिर जाती हैं। यहां जाने वाले मार्गो की मरम्मत स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था के साथ अतिक्रमण हटाया जाये। मार्ग तथा मंदिर परिसर में महिला एवं पुरूष पुलिस बल की तैनाती की जाये। इस दौरान बड़ी देवी मंदिर में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। त्यौहारों के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। दशहरे का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया जाये।

दुर्गा प्रतिमाओं का बिसर्जन केन नदी, धरम सागर, लोकपाल सागर, निरपत सागर करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिमा बिसर्जन धरम सागर तालाब के चौपरा में किया जायेगा। यहां पर गतवर्षो के अनुसार व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें। नगर में घूमने वाले आवारा पशुओं को नियंत्रित करने के लिये दल गठित किया गया है। यह दल सुबह-शाम नगर का भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही करेगा। नगरपालिका पुलिस कन्ट्रोल रूम में फायर बिग्रेड चालू हालत में रखेगी। मिलाद उन नबी का पर्व 19 अक्टूबर को मनाया जायेगा। इस अवसर पर शांकेतिक जुलूस निकाला जायेगा।

जुलूस रात्रि 08 बजे समाप्त हो जायेगा। जुलूस के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग मान्नीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देश अनुरूप किया जा सकेगा। त्यौहारों के दौरान फायर विग्रेड एवं एम्बुलेन्स आवश्यक चिकित्सा के साथ एवं दवाओं के साथ पुलिस कन्ट्रोल रूम में तैनात रहेगी। इसी प्रकार 05 अक्टूबर को महामती श्री प्राणनाथ जी का प्रगटन महोत्सव मनाया जायेगा। दशहरा पर्व के दिन 15 अक्टूबर को खेजरा मंदिर में पान, बीड़ा उठाने एवं तलवार भेट का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

18 अक्टूबर को शाम 05 बजे खेजरा मंदिर से शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो श्री प्राणनाथ जी मंदिर में पहुंचेगी। इन अवसरों पर कोविड गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। 20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव पर श्री बंगला जी से श्री जी की सवारी श्री रास मंडल में रात्रि 12 बजे पहुंचेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी थर्मल स्कैनर मुख्य गेट में लगायेंगे। जिससे आने-जाने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हो सके, मंदिर में आने-जाने वालों के लिये प्रवेश और निकास के लिये बेरीगेट्स लगा कर मार्ग निर्धारित करेंगे। इसी प्रकार श्री प्राणनाथ मंदिर मार्ग पर भी आने-जाने के लिये बेरिगेट्स लगा कर मार्ग बनाया जायेगा।

मंदिर परिसर के आस-पास अस्थाई लैट-वांथ बनाये जाये। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा मंदिर परिषद की साफ-सफाई के लिये सफाई कर्मी लगाये जाये। मंदिर द्वारा लंगर न चला कर कूपन सिस्टम से दो-तीन अलग-अलग स्थानों पर भोजन की व्यवस्था संचालित की जायेगी। इस दौरान मेला नहीं लगेगा और न ही फिक्स दुकानें लगायी जायेंगी। इस अवसर पर की बाहर से आने वा%B

Created On :   5 Oct 2021 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story