सीमेंट लदा ट्रक पलटा, लोग उठा ले गए सीमेंट की बोरियां 

Cement laden truck overturned, people took away cement sacks
सीमेंट लदा ट्रक पलटा, लोग उठा ले गए सीमेंट की बोरियां 
गड़चिरोली सीमेंट लदा ट्रक पलटा, लोग उठा ले गए सीमेंट की बोरियां 

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली।  शहर के सेमाना-काॅम्प्लेक्स बायपास सड़क पर गुरुवार सुबह 10.30 बजे के दौरान सीमेंट से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में वाहन चालक को मामूली चोटे आने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया  गया। इसी मौके का लाभ उठाते हुए क्षेत्र के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस में देने के बजाए ट्रक में लदे सीमेंट के बोरों पर हाथ साफ कर लिया। देखते ही देखते लोगों ने ट्रक का सारा सीमेंट उड़ा लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एम. एच. 34 बी. जी. 3653 गुरुवार सुबह काॅम्प्लेक्स की ओर आ रहा था। इस बीच वाहन चालक का नियंत्रण छूट जाने के कारण ट्रक सड़क किनारे आकर पलट गया। लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने रिक्शा और ऑटो की मदद से ट्रक में लदे सीमेंट के पूरे बैग पर हाथ साफ कर लिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। वाहन चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद सीमेंट ले जाने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। 

Created On :   20 May 2022 10:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story