सेंट्रल जेल हेड वार्डर रमेश को मिलेगा राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक

Central Jail Head Warder Ramesh to get Presidents Distinguished Service Medal
सेंट्रल जेल हेड वार्डर रमेश को मिलेगा राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक
सेंट्रल जेल हेड वार्डर रमेश को मिलेगा राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक

डिजिटल डेस्क सतना। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भर की जेलों में सेवारत अधिकारियों और कर्मचारियों में से 29 लोगों को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों में मध्यप्रदेश से मात्र 4 अफसर शामिल हैं, जिनमें सेंट्रल जेल सतना के हेड वार्डर रमेश प्रसाद ओझा का नाम प्रमुख है। उन्होंने बेहद सतर्कता और विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उच्च मानदंड स्थापित किए हैं, जिसके चलते उनको भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाने वाले विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि को केन्द्रीय जेल अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह समेत समूचे स्टॉफ ने जिले के लिए गौरवशाली क्षण बताया है। श्री ओझा के अलावा केन्द्रीय जेल रीवा के सहायक जेल अधीक्षक संजू कुमार नायक, दतिया जेल के हेड वार्डर अमजद खान और नरसिंहपुर जेल की नर्स संध्या दुअसिया को भी पुरस्कृत किया जाएगा। गौरतलब है कि सतना सेंट्रल जेल को कई उपलब्धियां हासिल हैं, जिनमें ओपन जेल, गौशाला, लकड़ी और कपड़े बनाने का कारखाना संचालित हो रहे हैं तो प्रदेश की अत्यंत सुरक्षित जेलों में भी इसका शुमार होता है। आने वाले दिनों में यहां की जेल को आधुनिक सुविधाओं से लैश करने के अलावा बंदियों को रखने के लिए नई बैरक भी बनाई जाएंगी। यहां से मैहर और नागौद उपजेल का भी संचालन होता है।
 

Created On :   25 Jan 2020 9:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story