27 को पन्ना पहुंचेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan will reach Panna on 27th
27 को पन्ना पहुंचेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
पन्ना 27 को पन्ना पहुंचेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। पन्ना प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान 27 जून 2022 पन्ना पहुंचेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 27 जून 2022 को भोपाल से हेलीकॉप्टर के माध्यम से छतरपुर के लिए रवाना होंगे और वहां के प्रत्याशी के समर्थन में कार्यक्रम उपरांत दोपहर ०1 बजे छतरपुर से पन्ना के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और ०1:25 बजे पन्ना पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे एवं पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात उपरांत अपराह्न लगभग ०3:05 बजे पन्ना से सागर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कार्यक्रम पन्ना के लिए निर्धारित होने की सूचना पर उनके आगमन एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नगर सेना ग्राउंड के हेलीपैड पर सफाई का कार्य चल रहा है। पार्टी द्वारा भी उनके आगमन को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

Created On :   25 Jun 2022 10:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story