मुख्यमंत्री श्री चौहान केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की वीसी में शामिल हुए!

Chief Minister Shri Chouhan has joined the VC of the Union Agriculture Ministry.
मुख्यमंत्री श्री चौहान केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की वीसी में शामिल हुए!
केन्द्रीय कृषि मंत्रालय मुख्यमंत्री श्री चौहान केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की वीसी में शामिल हुए!

डिजिटल डेस्क | नरसिंहपुर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की मौजूदगी में आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्रालय की वीसी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान नरसिंहपुर ज़िले की तेंदूखेड़ा तहसील के राजमार्ग चौराहा स्थित श्री लीला लॉन के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से शामिल हुए। वीसी में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कृषि क्षेत्र के महत्व को इंगित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में किसानों की महत्ती भूमिका है।

केन्द्र सरकार किसानों की कठिनाईयों को दूर करने के लिए कृत संकल्पित है। देश में कृषि का विकास और किसानों की समृद्धि के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है। कोरोना महामारी के दौरान दुनियाभर में प्रतिकूल परिस्थितियां थी। कृषि क्षेत्र का कामकाज प्रतिकूल रूप से प्रभावित न हो, इसके लिए केन्द्र सरकार ने आगे कदम बढ़ाकर कृषि क्षेत्र के लिए आवश्यक छूट प्रदान करने के निर्णय पूर्व में ही ले लिये थे। इस अवसर पर नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Created On :   6 Sep 2021 9:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story