मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी श्री विवेक सागर को किया सम्मानित!

Chief Minister Shri Chouhan honored international hockey player Shri Vivek Sagar!
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी श्री विवेक सागर को किया सम्मानित!
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी श्री विवेक सागर को किया सम्मानित!

डिजिटल डेस्क | गुना मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी श्री विवेक सागर को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा श्री विवेक सागर पर मध्यप्रदेश को गर्व है। उन्होंने प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी को उनके प्रतिनिधित्व के साथ टोक्यो ओलंपिक में मिली विजय और भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की और श्री विवेक सागर को मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर राजधानी की युवा चित्रकार सुश्री स्मृति श्रीवास्तव ने प्रतिभावान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर की बनाई तस्वीर मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्री विवेक सागर को भेंट की।

Created On :   12 Aug 2021 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story