अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सौगातों की बौछार प्रत्येक लाड़ली लक्ष्मी की देश-विदेश में उच्च शिक्षा की फीस भरेगी सरकार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सौगातों की बौछार प्रत्येक लाड़ली लक्ष्मी की देश-विदेश में उच्च शिक्षा की फीस भरेगी सरकार

डिजिटल डेस्क, रतलाम। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह रस्म अदायगी नहीं है नारी उत्थान। मेरी जिन्दगी का मिशन है मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम """"""""""""""""नारी तू नारायणी"""""""""""""""" में कही। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई काम ऐसा नहीं है जो नारी न कर सके। मुख्यमंत्री ने महिलाओं, विशेष रूप से महिला स्व-सहायता समूह के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी महिलाओं का अभिवादन किया। जनजातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीनासिंह, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर रतलाम के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्व-सहायता समूहों को 4 की जगह 2 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज स्व-सहायता समूहों के खातों में 200 करोड़ रूपये डाले गए हैं। अब हर माह इनके खाते में 150 करोड़ रूपये डाले जाते रहेंगे। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समूह ऋण का एक-एक रूपया बैंकों को वापस चुकाते हैं। अब स्व-सहायता समूहों को 4 प्रतिशत ब्याज की जगह 2 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा, बाकी ब्याज सरकार वहन करेगी। देश-विदेश में लाड़ली लक्ष्मी की उच्च शिक्षा का खर्च वहन करेगी सरकार मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के मान-सम्मान बढ़ाने के प्रयास होंगे। कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के बच्चों के लिए उमंग कार्यक्रम लागू होगा। इसमें लड़कों को लड़कियों के प्रति इज्जत देने के संस्कार दिए जाएंगे। पुरूष प्रधान मानसिकता को बदलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा आज प्रदेश में 38 लाख लाड़ली लक्ष्मी हैं। आई.आई.टी., आई.आई.एम, डॉक्टरी, इंजीनियरिंग सहित देश-विदेश में इनकी उच्च शिक्षा की फीस सरकार वहन करेगी। सौ करोड़ रूपये की लागत से नारी सम्मान कोष स्थापित होगा। छात्राओं की कॅरियर काउंसलिंग होगी। घर की महिला सदस्यों के नाम रजिस्ट्रेशन पर मिलेगी 2 प्रतिशत की छूट मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जमीन में पति के साथ पत्नी का नाम जोड़ना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि नई सम्पत्ति बहन, माँ, बेटी, पत्नी के नाम पर खरीदने पर रजिस्ट्रेशन में दो प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आवास योजनाओं में पति-पत्नी दोनों का नाम होगा। चाबी संयुक्त रूप से दी जाएगी।

संविदाकर्मी महिलाओं को मिलेगा 180 दिन का प्रसूति अवकाश प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में वूमेन हेल्प डेस्क अलग से खोली जाएगी। संविदा कर्मी महिलाओं को भी अब 180 दिन का प्रसूति अवकाश मिलेगा। संबल योजना की लाभार्थी महिलाओं को दो बच्चों के जन्म पर प्रसव के पहले 4 हजार रूपए और जन्म के बाद 12 हजार यानी 16 हजार रूपए दिए जाएंगे ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। श्री चौहान ने कहा कि ऐसे गाँवों को विकास के लिए 2 लाख रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी, जहाँ बेटे और बेटी की संख्या लगातार तीन वर्ष बराबर रहती है। सभी जिलों में महिला थाना सुनिश्चित किए जाएंगे।

प्रदेश के 1600 स्वास्थ्य केन्द्र आधुनिक केन्द्र बनेंगे। प्रसूति सुविधाओं का विस्तार होगा। नगरीय निकायों में कार्यरत अस्थाई महिला सफाई कर्मियों को भी सप्ताह में एक दिन का अवकाश‍ मिलेगा। गाँव के हर घर पहुँचेगा नल-जल मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले तीन सालों में हर गाँव के हर घर में नल-जल मिलेगा। इस साल बजट में 6 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया जाकर 26 लाख घरों में नल-जल देने का लक्ष्य है। केन्द्र सरकार से भी राशि मिलेगी। तीन वर्ष में एक करोड़ 3 लाख घरों में नल-जल सुविधा पहुँचाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पंचायतों में नारी अदालत स्थापित होगी।

इससे परिवारों में होने वाले छोटे-मोटे झगड़े थाने और अदालत तक न पहुँचकर घर पर ही सुलझ जाएंगे। बेटियों को बरगलाने वालों को मिलेगा आजीवन कारावास मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक प्रस्तुत किया गया है। डरा, धमकाकर, बहला-फुसलाकर बेटियों को बरगलाने वाले अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा मिलेगी। उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस ने ऐसी 9 हजार लापता बेटियों को ढूँढ निकाला है। श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने न केवल दुराचार करने वाले अपराधियों को फाँसी की सजा का प्रावधान किया बल्कि अब तक 72 ऐसे नर पिशाचों को फाँसी दी %A

Created On :   9 March 2021 9:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story