- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नीमच
- /
- मंत्री श्री सखलेचा से कलेक्टर एवं...
मंत्री श्री सखलेचा से कलेक्टर एवं एसपी ने की भेंट -

By - Aditya Upadhyaya |13 July 2020 6:19 AM GMT
मंत्री श्री सखलेचा से कलेक्टर एवं एसपी ने की भेंट -
डिजिटल डेस्क नीमच | नीमच प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बाहर नीमच जिले में आगमन पर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह राजे एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने मंत्री श्री सखलेचा से नक्षत्र वाटिका पर सौजन्य भेंट कर चर्चा की। कलेक्टर एवं एसपी ने मंत्री श्री सखलेचा को जिले में कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कलेक्टर ने जिले में संचालित किल कोरोना अभियान की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस.एस.कनेश, एसडीएम श्री पीएल देवड़ा, एसडीओपी श्री एम.एल.मौर्य भी उपस्थित थे। वन मंडलाधिकारी श्री क्षितिज कुमार ने भी मंत्री श्री सखलेचा से भेंट कर चर्चा की।
Created On :   13 July 2020 11:22 AM GMT
Tags
Next Story