कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन, जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस!

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन, जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस!
स्वतंत्रता दिवस! कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का किया वाचन, जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस!

डिजिटल डेस्क| भिण्ड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021 को प्रातः9 बजे जिला मुख्यालय भिण्ड केपरेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर ने मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शांति के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोडे। इसके बाद परेड की टुकडियों ने हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाए। परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री आरती शाक्य ने किया। द्वितीय कमान एसएएफ के सूबेदार श्री प्रेमसिंह राठौर ने संभाली।

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने समारोह में एसएएफ, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड की टुकडियों द्वारा सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में 17वीं वाहिनी एसएएफ को प्रथम जिला पुलिस बल महिला को द्वितीय और जिला पुलिस बल को तृतीय पुरूष्कार के रूप में शील्ड प्रदान की गई। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021 के मुख्य समारोह में कमांडेंट 17 बटालियन श्री अमित तोलानी, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, जिला पंचायत सीईओ श्री जेके जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे, संयुक्त कलेक्टर श्री वरूण अवस्थी, एसडीएम भिण्ड श्री उदयसिंह सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश बडोले,पूर्व विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी और शहरी और ग्रामीणजन उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अनुभाग, तहसील, जनपद, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तरों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Created On :   16 Aug 2021 8:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story