कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए किया दल का गठन

Collector formed a team for drinking water supply system
कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए किया दल का गठन
पन्ना कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए किया दल का गठन

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने पन्ना नगर में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और निगरानी के लिए तत्काल प्रभाव से दल गठित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वार्डवार चार दलों का गठन किया गया है। वार्ड क्रमांक 01 से 06 के लिए गठित दल में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के कार्यपालन यंत्री को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दल में सदस्य के रूप में संजय अहिरवार 9329331850 और आत्माराज रिछारिया 9753448349 वार्ड क्रमांक 01 एवं 02,  मुकुन्द सिंह 9329331838 और रामनरेश शुक्ला 9685103719, ;वार्ड क्रमांक 03 एवं 04 वीरेन्द्र त्रिपाठी 9329331814 और शिवपाल सिंह 9993876151, वार्ड क्रमांक 05 एवं 06 को शामिल किया गया है। वार्ड क्रमांक 07 से 12 के लिए गठित दल में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दल में सदस्य के रूप में संतोष चिकवा 9329331818 और रविशंकर शर्मा 7999546132, वार्ड क्रमांक 07 एवं 08  विमल यादव 9829331812 और देवीदयाल शुक्ला 9993452942, वार्ड क्रमांक 09 एवं 10, सुरेन्द्र वर्मा 9329331816 और राममिलन गुप्ता 9981438435, वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 को शामिल किया गया है। वार्ड क्रमांक 13 से 18 के लिए गठित दल में राज्य शिक्षा केन्द्र के जिला समन्वयक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दल में सदस्य के रूप में राजेश सोनी 9329331817 और संतोष खरे 9993210068, वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 रामकरण बागरी 9329331829 और रामकिशोर दुबे 9993060252, वार्ड क्रमांक 15 एवं 16, हरिराम लोध 9752433512 और केशरी ग्वाल 8602735631, वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 शामिल हैं। वार्ड क्रमांक 19 से 22 के लिए गठित दल में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दल में सदस्य के रूप में अखण्ड प्रताप बागरी 9329331845 और पुष्पेन्द्र सिंह परमार 8719823854, वार्ड क्रमांक 19 एवं 20 तथा इन्द्रपाल पटेल 9329331820 और सुरेश कुमार शुक्ला 8878007844, वार्ड क्रमांक 21 एवं 22 को शामिल किया गया है। दल को अपने वार्ड क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह 5 बजे भ्रमण कर निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा की जा रही पेयजल आपूर्ति के सूचारू रूप से सप्लाई और पेयजल प्रदाय के समय पाइप लाइन लीकेज अथवा नल की टोटियां खुली रहने पर पानी बहने की सूचना तत्काल सीएमओ को देना होगी। सूचना मिलने पर सीएमओ को तत्काल स्टॅाफ  भेजकर लीकेज बंद कराने और प्रतिदिन की रिपोर्ट सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।  

Created On :   15 Jun 2022 4:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story