UP: झांसी में प्रियंका गांधी का रोड शो, जनसभा को भी करेंगी संबोधित

Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra holds a roadshow in Jhansi
UP: झांसी में प्रियंका गांधी का रोड शो, जनसभा को भी करेंगी संबोधित
UP: झांसी में प्रियंका गांधी का रोड शो, जनसभा को भी करेंगी संबोधित
हाईलाइट
  • यूपी के झांसी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी पहली बार झांसी पहुंची हैं। वह यहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर रही हैं। रोड शो के बाद प्रियंका चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी।

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना की।

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में लगातार जनसभाएं और रैलियां कर रही हैं। रोड शो के अलावा लोगों से मिलकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में लगी हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 26 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है और शेष चार चरणों में 56 सीटों पर मतदान बाकी है।

 

Created On :   25 April 2019 8:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story